Taj Press Club Building
Since 1990

About Us

Agra ki pratishthit patrakarita sanstha

Our Vision

Patrakarita ki maryada, swatantrata aur zimmedari ko banaye rakhte hue ek majboot aur ekjut media samuday ka nirman karna.

We envision a press community that upholds the highest standards of journalistic integrity, promotes freedom of expression, and serves as the guardian of truth in society.

Our Mission

  • Nispaksh patrakarita ko badhava dena aur media ki swatantrata ki raksha karna

  • Patrakaron ke liye ek sahayak aur professional platform pradaan karna

  • Training, workshops aur seminars ke madhyam se skill development

  • Samaj mein patrakarita ki bhumika ko majboot banana

Our Journey

Our History

इतिहास

आगरा में ताज प्रेस क्लब की स्थापना अपने आप में ही महत्वपूर्ण घटना है। एक मई 1990 को प्रेस क्लब की स्थापना हुई। हालांकि इसके प्रयास तो बहुत लम्बे समय से बुर्जुग पत्रकारों स्वर्गीय टॉमस स्मिथ, स्वर्गीय फूल सिंह शर्मा 'नीरव' आदि द्वारा किए जाते रहे, लेकिन वर्ष 1990 में प्रेस क्लब जैसी योजना को साकार किया जा सका। विश्व विख्यात ताज नगरी आगरा जहाँ पर कि विदेशों तथा देश के विभिन्न भागों से पर्यटक ताज महल व अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को निहारने के लिए आते हैं, उस महानगर में मीडिया कर्मियों के लिए 'प्रेस क्लब' की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

मीडिया कर्मियों का यह सपना उस समय साकार हुआ जब वर्ष 1990 जून में श्री राजीव सक्सैना के साथ कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को तत्कालीन सामाजिक वानिकी प्रभागीय निदेशक निजी बातचीत में बताया कि हमारा डी. एफ. ओ. कार्यालय, वन विभाग की नर्सरी (वर्तमान में फातिमा हॉस्पीटल) खाली हो रहा है, अगर आप लोग प्रेस क्लब के लिए जिला प्रशासन से बातचीत कर सकते हैं।

संकेत मिलते ही अगले ही दिन आगरा के तत्कालीन जिलाधिकारी अमल कुमार वर्मा से इस बारे में वार्ता की गई। जिलाधिकारी द्वारा सकारात्मक सहयोग का आश्वासन मिलने पर 32, महात्मा गाँधी मार्ग स्थित एयर फटिज प्रेस क्लब के लिए आवंटन का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) मारकण्डेय सिंह के यहाँ प्रस्तुत कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही कथित रूप से आधा दर्जन आवेदन पत्र इसी भवन के आवंटन के सन्दर्भ में और आ गए। अन्ततः यह भवन आगरा प्रेस क्लब के नाम से 1990 में आवंटित हो गया। उसी दिन सामाजिक वानिकी विभाग से इस भवन का कब्जा पत्रकारों ने आनन फानन में ले लिया। कब्जा कार्रवाई के समय पत्रकार, छायाकार व शहर के तमाम नागरिक मौजूद थे।

आगरा की पत्रकारिता के लिए यह बड़ी घटना थी। प्रेस क्लब को भवन मिलते ही पत्रकार, छायाकार बहुत खुश थे, लेकिन दो दिन बाद उनकी खुशी काफूर हो गई, जब वर्षों तक चलने वाले मुकदमेबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में फैसला हक में न आने के बाद नगर निगम द्वारा 16/11 मोतीलाल नेहरू रोड घटिया आजम खां का भवन आवंटित किया गया। तब से क्लब लगातार बिना किसी रुकावट से सभी वरिष्ठजनों और अन्य सदस्यों के सहयोग से चल रहा है।

शुरू में एक विवाद यह सामने लाया गया कि आगरा प्रेस क्लब नामक संस्था सोसाइटीज कार्यालय में पहले से पंजीकृत है। इसको देखते हुए पत्रकारों की आपातकालीन बैठक हुई, उसमें संस्था का नाम 'ताज प्रेस क्लब' किए जाने का सर्वसम्मत फैसला लिया गया। प्रस्ताव के आधार पर उसका सोसाइटीज कार्यालय में ताज प्रेस क्लब के नाम से 1990 में पंजीकरण हुआ। नियमावली बनी। पंजीकरण दस्तावेजों पर संस्थापक सदस्यों सर्वश्री राजीव सक्सेना, ओम ठाकुर, सुनयन शर्मा, सुभाष रावत, अशोक अग्निहोत्री, बचनसिंह सिकरवार और प्रशांत कुलश्रेष्ठ के हस्ताक्षर से युक्त ताज प्रेस क्लब का संविधान अस्तित्व में आया।

मनोज कुमार मिश्र

अध्यक्ष

ताज प्रेस क्लब आगरा

2022 - 2024

Reconstruction

₹30 lakh+ ke investment ke saath, modern infrastructure aur facilities ka nirman. Club ko naye aur behtar roop mein banaya gaya.

construction

2025 - Present

New Era

₹1 cr+ ke investment ke saath, Taj Press Club ek aadhunik, vyavasthit aur sashakt sanstha ke roop mein kaam kar rahi hai, jo Agra ki pehchaan hai.

auto_awesome
Core Values

Our Values

shield

Integrity

Nispakshta aur imaandari hamari bunyaad hai

flag

Freedom

Abhivyakti ki swatantrata ki suraksha

groups

Unity

Media samuday ki ekta aur sangathan

auto_awesome

Excellence

Ucch gunvatta aur professionalism

36+

Years of Legacy

300+

Active Members

1 Cr+

Infrastructure Investment

20+

Annual Events

Join Our Legacy

Taj Press Club ka hissa banein aur patrakarita ki maryada ko aage badhayen